Google adsense क्या है? और यह कैसे काम करता है?



Google adsense गूगल का एक उत्पाद है, जिसपर पब्लिशर अपना एकाउंट बनाकर अपने ऑनलाइन कंटेंट को monetise कर उस से अपनी मेहनत की कमाई करते हैं। अपने content को monetise करवाने के लिए publisher को सर्वप्रथम google adsense से इसके लिये approval लेना पड़ता है। इस aaproval के दौरान google adsense team ये सुनिश्चित करती है कि उस publisher का online कंटेंट उनकी guildlines, terms & cobditions को follow करता है या नहीं। यदि approval मिल जाता है तो publisher अपने online कंटेंट को monetise कर लेता है, यदि किसी वजह से approval नहीं मिलता तो पब्लिशर गूगल एडसेंस द्वारा बताए गए issue को ठीक करने के लिए कहता है तथा दुबारा से approval के लिए apply करने के लिए कहता है।



▪  Google Adsense की मदद से publisher के तौर पर आप अपनी website, blog एवं youtube चैनल को monetise कर सकते हैं।


▪  यदि आपको अपने android app को monetise करना है तो आपको google के अन्य उत्पाद google admob का प्रयोग करना पड़ता है, जिसपर aacount अलग से बनाना होता है किंतु वह आपके adsense account से लिंक रहता है। और जो भी आय आप अपने app से करते हैं वह आपके adsense account में ही जुड़ जाती है।



▪ google adsense में एकाउंट बनाने के बाद आपको इसे अपने youtube channel, blog या website से लिंक करना होता है।


▪ adsense account को आपको varify भी करवाना होता है जिसके लिए आपकी valid identity card ki digital copy माँगी जाती है जिसमें आपके अधिकृत address, business और photo identity की लीगल जानकारी हों।



▪ जैसे ही आपके ऑनलाइन कंटेंट से आपके एडसेंस एकाउंट में $15 हो जाते हैं तब एडसेंस आपको आपका address varify करने के लिए एक pin भेजता है, जिसे आप अपने adsense account में ऑनलाइन दर्ज कर varify करते हैं।


▪ उसके बाद आपसे पेमेंट के तरीके को चुनने को कहा जाता है जो कि wire transfer अथार्त bank transfer के जरिये उपलब्ध है, कई वर्षों पूर्व ये चेक के द्वारा किया जाता था क्योंकि आज तकनीक आगे हो चुकी है तो गूगल करोड़ों लोगों को डिजिटली ही भुगतान करता है।



▪ adsense का minimum payout 100$ होता है, तभी वह आप प्राप्त कर सकते हैं। इस से कम होने पर धनराशि आपके एडसेंस एकाउंट में ही सुरक्षित रहती है। 



तो उम्मीद करता हूँ आपको गूगल एडसेंस से जुड़े अपने प्रश्न का सही और सटीक जानकारी मिल गयी हो।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.