क्या मैं फ्री में ब्लॉगर बन सकता हूँ?
हाँ! बिल्कुल ! बस ब्लॉग शुरू करने के लिए बस आपको लिखने में रुचि होनी चाहिए।
01. ब्लॉग शुरू करने के लिए क्या करना होता है?
इस सवाल का जवाब सीधा है कि हर वह व्यक्ति फ्री में अपना ब्लॉग शुरू कर सकता है जिसे अपना अनुभव, जानकारियाँ, तथ्य या कुछ भी रूचिकर विषयवस्तु को अपनी लेखन कार्य द्वारा लोगों के साथ साझा करने का शौक है। और सबसे बड़ी बात ये है कि आपको अपना ब्लॉग शुरू करने के लिए कोई भी पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। आप blogger.com से अपने गूगल खाते के साथ रजिस्टर करके तुरंत अपना ब्लॉग शुरू कर सकते हैं।
02. ब्लॉगर को सफलता कब मिलती है?
तो यदि आपको भी लिखने का शौक है और अपने इस कार्य को passion बनाकर लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं, साथ ही इस से पैसा कमाना चाहते हैं तो ब्लॉगर आपके लिए सही जगह है। बस इसमें आपको धैर्य के साथ-साथ अपने असली और यूनिक लेख को लगातार लोगों तक पहुँचाना होता है, इसमें सफलता के लिए हो सकता है आपको 6 महीने, 1 वर्ष या 2 वर्ष का समय भी लग सकता है। ये इसपर निर्भर करता है कि आप कितना सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन फ्रेंडली और लोगों की रुचि का कंटेंट दे पा रहे हैं।
Post a Comment