हिंदी ब्लॉगर कैसे बनें?

बताए गए आसान चरणों का अनुसरण कर आप हिंदी ब्लॉगर बनकर अपना एक खूबसूरत ब्लॉग शुरू कर सकते है  और उसे गूगल एडसेंस से मोनेटाइज करवाकर कमाई भी कर सकते हैं।


    चरण 01


    हिंदी ब्लॉगर बनने के लिए सबसे पहले आपके पास एक जीमेल एकाउंट से आप लॉगिन कीजिए। उसके बाद google chrome पर blogger.com लिखिए।


    चरण 02


    फिर सबसे पहली वेबसाइट आपको जो दिख रही है उसी पर टेप करके आपको अपना एक ब्लॉग बनाने के लिए ऑप्शन दिख जाएगा। यहाँ आप अपने हिंदी ब्लॉग का अपने अनुसार नाम लिखिए।


    चरण 03


    उसके बाद next पर टेप करते ही आपको अपने ब्लॉग का एक url बनाना होता है। तो अपनी पसंद के अनुसार या उपलब्धता के अनुसार url बना लीजिए। और सेव पर टेप कर दीजिए।


    चरण 04


    बधाई हो!! आपका ब्लॉग अब तैयार है। अब आपको अपने ब्लॉग के लिए अपनी पसंद के अनुसार टेम्पलेट या theme चुननी है। उसके लिए आपको टॉप लेफ्ट में 3 डॉट्स पर टेप करना है।


    चरण 05


    यहाँ आपको theme चुनने का ऑप्शन मिल जाएगा, उसपर टेप करके आप अपने व्लोग के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनकर अपने व्लोग को एक सुंदर व्लोग का रूप दे सकते हैं।


    चरण 06 


    theme चुनकर आप इसे customise करके चेक भी कर सकते हैं या apply पर क्लिक करके उसे अपनी current theme बना सकते हैं। बस अब आप गूगल प्लेस्टोर पर जाकर ब्लॉगर एप को इंस्टाल कीजिये।

    चरण 07

    उसके बाद आपको इसे ओपन करके व्लोग लिखने का ऑप्शन मिल जाएगा। अपनी कैटेगरी के हिसाब से अपनी पोस्ट का टाइटल लिखिए और स्टार्ट क्रिएटिंग योर पोस्ट पर जाकर अपनी पोस्ट को अपनी भाषा में लिखकर पब्लिश कर दीजिए। 


    निष्कर्ष


    इस तरह से आप हिंदी ब्लॉगर बनकर अपना काम शुरू कर सकते हैं और अपने असली काम के लिए अपने ब्लॉग को गूगल से monetise करवाकर, advertisement दिखाकर या affiliate marketing के माध्यम से पैसे अर्जित कर सकते हैं। किंतु ध्यान रहे आपके ब्लॉग पर आपका ओरिजनल काम हो न कि कहीं से कॉपी किया हुआ। कॉपी किये हुए कार्य को गूगल एडसेंस ads के लिए approval नहीं देता। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आपकी पोस्ट यूनिक हों और कमसे कम 300 शब्दों की प्रत्येक पोस्ट हों। यदि आप 300 से 1000 शब्दों की पोस्ट लिखते हैं तो कमसे कम 45-50 पोस्ट्स लिखने के बाद ही एडसेंस के लिए अप्लाई करें। और यदि आपकी प्रत्येक पोस्ट 1000 शब्दों से अधिक है तो कमसे कम 25-30 पोस्ट्स लिखकर आप एडसेंस के लिए अप्लाई करें। इससे पहले अप्लाई करने पर आपके व्लोग पर low value content का issue दिखाएगा। तो ऊपर दी हुई जानकारी के साथ आप भी एक हिंदी व्लोगर बनकर अपना लेखन का कार्य शुरू कर सकते हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Blogger द्वारा संचालित.